फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से एनटीपीसी की दो नंबर यूनिट से बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। एनटीपीसी परियोजना की यूनिट नंबर दो शुक्रवार देर रात तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इससे परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कम हो गया है। परियोजना के अधिकारी खामी दूर कर जल्द यूनिट को चालू कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

एनटीपीसी परियोजना में 210-210 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता की पांच व छठवीं यूनिट 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन करती है। परियोजना में 1550 मेगावाट बिजली उत्पादन होता है।
परियोजना से बनने वाली बिजली को जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली व उत्तर प्रदेश सहित नौ राज्यों को भेजा जाता है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात यूनिट के ब्वॉयलर में लीकेज हो गया। इससे यूनिट बंद हो गई। यूनिट बंद होने से परियोजना में 210 मेगावाट उत्पादन कम हो गया है।
परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि यूनिट दो तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई है। मरम्मत का काम शुरू है। रविवार को यूनिट चालू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें