फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: अब ओवरब्रिज के नीचे लगेंगी पटरी दुकानें

Sat, 11 Feb 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। नगर में पटरी दुकानदार अब ओवरब्रिज के नीचे अपनी दुकानें लगाएंगे। पहले चरण में शुक्रवार को सब्जी की 60 दुकानों का लॉटरी से आवंटन हुआ। अन्य दुकानों का आवंटन दूसरे चरण में किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊंचाहार में थाना रोड, खरौली रोड़ व लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में पटरी दुकानदार सब्जी, फल, अनाज, मूंगफली, गुड आदि की दुकानें लगाते हैं। इससे नगर में जाम लगता था। कुछ दिन पहले तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण हटाकर दुकानें ओवरब्रिज के नीचे लगाने का निर्देश दिया था।
शुक्रवार को नायब तहसीलदार सुजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य के साथ ओवरब्रिज के नीचे दुकानदारों के साथ बैठक की। इसमें लॉटरी के माध्यम से सब्जी की 60 दुकानों का आवंटन लॉटरी से किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बताया कि फल, अनाज, मूंगफली आदि की दुकानें भी चिह्नित की गईं हैं। उनका भी लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें