रायबरेली। एक तरफ रायबरेली शहर ने स्वच्छता रैंकिंग में निराश किया तो दूसरी तरफ नगर पंचायतों ने कमाल कर दिया है। आठ नगर पंचायतों ने 2023 की अपेक्षा 2024 में बेहतर रैंकिंग हासिल की है। शिवगढ़ नगर पंचायत नई सृजित हुई थी। इसलिए उसे इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल नहीं किया गया था। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर पंचायत की सफाई रैंकिंग अच्छी आने पर सभासद संगठन के जिलाध्यक्ष अतुल शर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य राघवेंद्र सूर्यवंशी, बबलू तिवारी ने खुशी जताई है। ईओ राजभान शुक्ल का कहना है कि सबके प्रयास से रैंकिंग अच्छी आई है।
नगर पंचायत का नाम 2024 (प्रदेश)- 2024 (देश) - 2023 (प्रदेश)- 2023 (देश)
बछरावां - 180 - 476 - 229 - 1501
डलमऊ - 237 - 524 - 550 - 2748
लालगंज - 82 - 228 - 356 - 1837
महराजगंज - 402 - 680 - 244 - 1528
नसीराबाद - 559 - 802 - 387 - 1958
परशदेपुर - 122 - 395 - 490 - 2359
सलोन - 202 - 384 - 359 - 1866
ऊंचाहार - 49 - 252 - 411 - 2052