फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गंग नहर पटरी पर दौड़ लगाते गिरा युवक, मौत

Sun, 29 Jan 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। गंग नहर की पटरी पर दौड़ लगा रहा एक युवक शनिवार शाम अचानक बेहोश हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वह दिल्ली पुलिस की ओर से दरोगा भर्ती की परीक्षा पास कर चुका था। सात फरवरी को होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

पूरे बनियानी मजरे सरांय दिलावर गांव निवासी पिता नंदलाल ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे वह अपने बेटेे रितिक (22) के साथ दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान गांव के पास बेटा अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे सीएचसी डलमऊ ले जाया गया।
स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन कुमार ने बताया कि रितिक को मृत अवस्था में लाया गया था। युवक के पिता नंदलाल थल सेना से सेवानिवृत्त हैं। कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज तिवारी ने घटना की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें