फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोटा आवंटन को लेकर दो गुट भिड़े, अफसरों को बनाया बंधक

Sat, 28 Jan 2023 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सतांव (रायबरेली)। बरउवा गांव में शुक्रवार को कोटा आवंटन को लेकर सहमति न बनने पर दो गुट भिड़ गए। हाथापाई की नौैबत आई। हंगामा होने पर एडीओ पंचायत और प्रधान तो भीड़ को चकमा देकर निकल गए, लेकिन वीडीओ को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बैठक स्थगित होने के बाद वीडीओ को छोड़ा। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बरउवा गांव में कोटा का आवंटन नहीं हो पा रहा है। पहली बैठक सात दिसंबर को हुई थी। विवाद के कारण कोटा चयन नहीं हो पाया था। शुक्रवार को फिर बैठक हुई। आवंटन को लेेकर समर्थकों की लाइन लगवाई गई, लेकिन आम सहमति नहीं बन पाई। इसको लेकर ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। इस पर एडीओ पंचायत सर्वेंद्र कुमार चौहान और ग्राम प्रधान प्रीती सिंह बैठक से चली गईं, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश को लोगों ने बंधक बना लिया। एसडीएम शिखा शंखवार से वार्ता के बाद बैठक स्थगित कर दी गई। अगली बैठक की तिथि बाद में तय की जाएगी।


कोटा आवंटन की बैठक निरस्त
डीह। ग्राम पंचायत डेला में कोटे की दुकान का आवंटन को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत में बैठक होनी थी लेकिन बैठक निरस्त कर दी गई। सहायक विकास अधिकारी रामधारी प्रसाद ने बताया कि गांव में तैनात सचिव दीपचंद के सड़क हादसे में घायल होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें