रायबरेली। यूपी बोर्ड की 16 फरवरी से 4 मार्च तक होने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए शुक्रवार को कला प्रपत्र और ग्राफ पेपर आ गए। सादी उत्तरपुस्तिकाओं की आपूर्ति पूरी नहीं मिली है। पहली खेप में 2.13 लाख कॉपियां आईं थीं।
पहली खेप में हाईस्कूल की एक लाख ए कॉपियां, 32 हजार ब कॉपियां और इंटरमीडिएट की 81,500 ए कॉपियां मिलीं थीं। शुक्रवार को दूसरी खेप में सिर्फ चित्रकला से संबंधित इंटरमीडिएट के 6974 व हाईस्कूल के 37612 कला प्रपत्र और इंटरमीडिएट के 3400 व हाईस्कूल के 75000 ग्राफ पेपर शामिल हैं। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि कॉपियों की अगली खेप आने के बाद वितरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।