फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सपा विधायक का तलवार से केक काटते वीडियो वायरल

Wed, 25 Jan 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर सीट से सपा विधायक राहुल लोधी का तलवार से केक काटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में विधायक कार के बोनट पर रखे कई केक एक साथ तलवार से काट रहे हैं। साथ में उनके कई समर्थक भी दिख रहे हैं। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि जांच में पता चला है कि विधायक राहुल लोधी का तलवार से केक काटते हुए यह वीडियो उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र का है। वीडियो बहुत पुराना है। इस मामले में कार्रवाई उन्नाव पुलिस करेगी।
विज्ञापन

उधर, विधायक ने बताया कि वायरल वीडियो बहुत पुराना है। विपक्षियों के पास और कोई मुद्दा नहीं बचा है तो वह उनका वीडियो वायरल कर रहे हैं। उन्हें बेवजह बदनाम और परेशान किया जा रहा है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें