फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: छात्राओं ने सीखा पुलिस के कामकाज का तरीका

Mon, 23 Jan 2023 05:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) ने रविवार को कोतवाली का भ्रमण किया। एसपीसी में शामिल छात्राओं ने कोतवाली के हर पटल और डेस्क पर जाकर वहां के कामकाज का तरीका सीखा। परेड भी हुई, जिसमें पुलिस कर्मियों ने कैडेट्स को सैल्यूट करने, मार्च आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

एसपीसी की नोडल डाॅ. अनीता सिंह एवं शिक्षिका प्राची शुक्ला के नेतृत्व में सभी कैडेट्स कोतवाली पहुंचीं। कोतवाल श्याम कुमार पाल एवं एसआई डीपी सिंह ने कैडेट्स को बताया कि कोतवाली में किसी भी शिकायत पर कैसे केस दर्ज किया जाता है और उस पर किस तरह कार्रवाई की जाती है। अपराध नियंत्रण में पुलिस की क्या भूमिका है, इस बारे में विस्तार से बताया। कैडेट्स ने महिला डेस्क के बारे में जाना और पूछा कि इससे छात्राओं को किस तरह की मदद मिल सकती है।
महिला सिपाही शगुन शर्मा, उर्वशी सिंह, अनीता सिंह ने कैडेट्स का हौसला बढ़ाया और कहा कि छात्राओं की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जाता है। छात्राएं भी निडर बनें और जागरूक रहें, ताकि हर परिस्थिति का सामना कर सकें। जरूरत पड़ने पर हिचकिचाएं नहीं, बल्कि आवाज उठाएं। पुलिस उनकी हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। नारायण कुमार कुशवाहा ने भी पुलिस की कार्यशैली से कैडेट्स को परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें