फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कबड्डी में ओनई, वाॅलीबाॅल में केतनापुर टीम बनी विजेता

Mon, 23 Jan 2023 05:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। नेहरू युवा केंद्र की ओर से भीतरगांव में आयोजित दो दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। दूसरे दिन कबड्डी व वाॅलीबाॅल का फाइनल मैच खेला गया। कबड्डी में ओनई की टीम ने भीतरगांव की टीम को और वाॅलीबाॅल में केतनापुर ने मानपुर टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

कबड्डी का फाइनल मैच ओनई और भीतरगांव की टीमों के बीच हुआ। ओनई की टीम ने भीतरगांव की टीम को 10-9 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वाॅलीबाॅल का फाइनल मैच केतनापुर और मानपुर की टीमों के बीच खेला गया। केतनापुर की टीम ने मानपुर की टीम को 16-14 और 15-9 के सीधे सेटों से हराकर शील्ड जीती। पहले दिन हुई दौड़ व कूद की प्रतियोगिताओं के विजेता भी पुरस्कृत किए गए। पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह ने सभी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें