फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 367 रिक्तियां मगर अभ्यर्थी आए महज 196, 67 को मिली नौकरी

Sun, 22 Jan 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से शनिवार को गोरा बाजार स्थित गवर्नमेंट आईटीआई परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें चार कंपनियों में 367 रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया। 196 अभ्यर्थी ही आए। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सभी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। महज 67 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी छा गई, जिन्हें कंपनी के निर्धारित मानदेय के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। चयनित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों को आगे और मेहनत करने और पूरी तैयारी के साथ अगले रोजगार मेले में आने की सलाह दी गई, ताकि सफलता मिल सके। सहायक सेवायोजन अधिकारी तनुजा यादव ने कॅरिअर काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों से कहा कि अपने कौशल और अभिरुचि के अनुसार कॅरिअर का चुनाव करें। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रोजगार मेले में नौकरी पाने की चाहत लेकर पहुंचे ज्यादातर अभ्यर्थियों को भले ही जॉब नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अनुभव जरूर हासिल हुआ। सदन कुमार ने कहा कि एक जगह पर कई कंपनियों का आना और रोजगार के चयन का मौका मिला अच्छी बात है। इससे उन्हें कंपनियों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। अभ्यर्थी अर्चना और सौम्या द्विवेदी का कहना है कि उन्हें मशीन आॅपरेटर के पद पर चयनित कर लिया गया है। इससे उन्हें काफी खुशी है। इस अवसर को वे नहीं छोड़ेंगी। यह शुरुआत है। इस जॉब से न सिर्फ आमदनी होगी, बल्कि अच्छा अनुभव भी मिलेगा। इससे आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। अभ्यर्थी किरन ने भी रोजगार मेले को अच्छा बताया और कहा कि ऐसे आयोजन से युवाओं को नौकरी पाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें