फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अमृत सरोवर देख सचिव गदगद , सरोवर में तिरंगा लगाकर नाव चलाने पर नाविक को दिए 500 रुपये

Sun, 22 Jan 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-बछरावां। कृषि सचिव अनुराग यादव और डीएम माला श्रीवास्तव ने शनिवार शाम शहर के रतापुर स्थित सेल्फी प्वाइंट के साथ ही बछरावां के नीमटीकर में बनाए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर का काम देख सचिव बेहद खुश हुए। उन्होंने उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। इसके अलावा अमृत सरोवर में तिरंगा लगाकर नाव चलाने वाले नाविक रामलाल मौर्या को 500 रुपये देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सचिव ने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में सरकार व्यापक काम कर रही है। सभी को बारिश में जल की एक-एक बूंद को बचाने का संकल्प लेना चाहिए। अमृत सरोवर को विकसित करने के पीछे सरकार की मंशा है कि शहर की तरह ही गांव के लोग भी बेहतर वातावरण में सुबह टहलें व व्यायाम करें। कहा कि सभी गांवों में कम से कम एक अमृत सरोवर स्थापित किए जाएंगे। निरीक्षण में सीडीओ पूजा यादव, एडीएम अमित कुमार, बीडीओ एसबी सिंह, अरविंद बाजपेई, नीलम वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें