फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अधूरी तैयारियों के बीच शुरू हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Mon, 23 Jan 2023 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अधूरी तैयारियों के बीच यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। जिले में 200 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है, लेकिन पहले दिन महज 16 विद्यालयों में ही परीक्षक पहुंचे। सभी जगह सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

ज्यादातर विद्यालयों में परीक्षार्थी परीक्षक का इंतजार करते रहे। कई जगह परीक्षकों के पहुंचने का दिन और समय अभी तय नहीं है। जिले में संत इंटरमीडिएट कालेज किसुनपुर, बाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज गंगागंज, आमिना राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कालेज में समेत 16 स्कूलों प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा ने बताया कि 16 कालेजों में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रैक्टिकल कराए गए हैं। सभी जगह सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

दूसरे विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा देने जाएंगे परीक्षार्थी
रायबरेली। राजकीय इंटर कालेज अटौरा बुजुर्ग के व्यक्तिगत परीक्षार्थी पांच से 10 किमी. दूर दूसरे विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा देने जाएंगे। सिर्फ संस्थागत परीक्षार्थियों का प्रैक्टिकल ही उसी विद्यालय में होगा। प्रधानाचार्य नीतू गुप्ता ने बताया कि विद्यालय में संस्थागत परीक्षार्थियों की भूगोल की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी को होगी। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की गृह विज्ञान का प्रैक्टिकल 23 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर कालेज रायबरेली, भौतिक विज्ञान का प्रैक्टिकल 24 जनवरी को सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज देदौर और जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी को सिद्धनाथ वीणा पाणि इंटर कालेज सतांव में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें