रायबरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जिला मुख्यालय पर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पहला कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बना है, जबकि दूसरा कंट्रोल रूम शहर के राजकीय बालिका इंटर काॅलेज परिसर में बना है।
जीजीआईसी में बने कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे ऑनलाइन निगरानी होगी। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि प्रश्नपत्र पहुंचाए जाने के बाद से तीन शिफ्टों में ड्यूटी भी लगेगी। इस कंट्रोल रूम से अब तक 70 परीक्षा केंद्रों को कनेक्ट किया जा चुका है। जल्दी ही सभी परीक्षा केंद्र कनेक्ट करने के बाद उनका ट्रायल होगा।
इन नंबरों पर मिलेगी मदद
9452440393
9452407495
0535-2210409