फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: उधार गुटका नहीं देने पर दुकानदार को पीट-पीट कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के करसेनी गांव में पान मसाला उधार न देने से नाराज युवक ने किराना दुकानदार को लोहे की रॉड से पीट-पीट कर मार डाला। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करसेनी गांव निवासी रामफेर (72) पुत्र महराजदीन दरवाजे पर ही किराना की दुकान करता था। रविवार दोपहर उसका गांव के एक युवक से सामान उधार न देने को लेकर कहासुनी हुई थी। रात में वह अपने दरवाजे पर सो रहा था। इस दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और लोहे की रॉड से उसके सिर पर लगातार कई वार कर दिए। इससे उसका चेहरा व सिर क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौत हो गई।
आवाज सुनकर घर वाले दौडे़ तो युवक भाग निकला। दुकानदार को सीएचसी भी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के बेटे राम प्रकाश ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी कोतवाली पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि बेटे की तहरीर पर गांव के संतलाल उर्फ नान भइया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
मृतक की बड़ी बेटी मधु व बेटा रामप्रकाश की शादी हो चुकी है। घटना का पता चला तो पत्नी राजकुमारी अचेत हो गई। होश आया तो दहाड़े मारकर रोने लगी। कहा उसे क्या पता था कि पान मसाले की पुड़िया उसके मांग का सिंदूर उजाड़ देगी।
विज्ञापन

हमेशा उधार ले जाता था पैसा कभी नहीं दिया। गांव वालों की माने तो युवक मानसिक रूप से बीमार रहता है। इसके पहले भी वह कई लोगों को चोट पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें