फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत

Fri, 20 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के सलोन संपर्क मार्ग पर परशुरामपुर ठेकहाई गांव के पास बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार समरजीत (40) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी गोठिया थाना सलोन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जगतपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. लाईक अहमद ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल की मौत हो चुकी थी।सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें