फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित और विज्ञान में बच्चों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय गणित एवं विज्ञान मेले में दूसरे दिन शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। मेले में 12 जिलों के लगभग 750 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को मेले का समापन होगा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में लखनऊ व लखीमपुर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

शिशु वर्ग की वैदिक गणित प्रश्न मंच में लखनऊ की आरोही मौर्य, सिद्धि त्रिपाठी, अश्वनी प्रजापति, विज्ञान प्रश्न मंच में सीतापुर के अनिरुद्ध गुप्ता, अभिनव वर्मा, कथा कथन में लखीमपुर के अध्ययन पटेल प्रथम स्थान पर रहे। गणित प्रयोग में लखीमपुर के सत्यम मिश्र और उन्नाव के आराध्य सिंह सफल रहे।
बाल वर्ग की संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में उन्नाव के रामजी शुक्ल, उत्कर्ष सविता, विज्ञान प्रश्न मंच में रायबरेली के हर्ष सिंह, शौर्य प्रताप सिंह, विनायक श्रीवास्तव, कथा कथन में लखीमपुर के सूर्यांश शुक्ल को प्रथम स्थान मिला। गणित प्रयोग में रायबरेली के अमन सिंह और अंबेडकरनगर के प्रेम प्रजापति सफल रहे।
विज्ञापन

किशोर वर्ग की संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में लखीमपुर के प्रवीण कुमार, अखंड प्रताप सिंह, रचित मिश्र, वैदिक गणित प्रश्न मंच में उन्नाव के अमित कुमार, प्रियांशु श्रीवास्तव, युवराज शर्मा, विज्ञान प्रश्न मंच में लखीमपुर के अग्रिम पटेल, आशीष कुमार, प्रकर्ष श्रीवास्तव प्रथम रहे। विज्ञान प्रयोग में लखीमपुर के रणवीर सिंह, लखनऊ के सुकृति मिश्रा व बाराबंकी की श्रद्धा सिंह ने सफलता अर्जित की। तरुण वर्ग की संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में लखीमपुर के अचल मौर्य, आकाश दीप, अभिषेक बाजपेयी, वैदिक गणित प्रश्न मंच में उन्नाव के श्लोक दीक्षित, अक्षत दीक्षित, शिवांक व गणित पत्र वाचन में अंबेडकरनगर की अर्चना, जीव विज्ञान में रायबरेली के वैभव मिश्र प्रथम रहे।
मीडिया प्रभारी बाबुल नाथ दुबे ने बताया कि प्रदेश निरीक्षक राजेंद्र बाबू के निर्देशन में सभी वर्ग की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। प्रधानाचार्य रवींद्र मोहन मिश्र ने आभार जताया। इस मौके पर डॉ. शिवप्रकाश अग्निहोत्री, डॉ. एसएन सिंह, आरती जायसवाल, संदीप मिश्रा, कृष्ण कुमार सिंह, अतुल बाजपेयी, सत्येंद्र सिंह व मंदीप सिंह आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें