गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने की कोशिश करता किसान।
- फोटो : गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने की कोशिश करता किसान।
रोहनिया। परसीपुर माइनर की पटरी शुक्रवार को अचानक कट गई। नहर के पानी से करीब 30 बीघे गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। कमालपुर गांव के राम सिंह, अशोक, ज्ञान सिंह, ऊदल, बीरेंद्र, जयचरन, बनवारी, शिवशंकर ने बताया कि गांव के बगल से परसीपुर माइनर गुजरी है। माइनर से कुछ लोगों ने जेसीबी से मिट्टी निकाल ली थी। इसी वजह से नहर में पानी आया तो उसकी पटरी कट गई। दो दिन पहले अधिकांश किसानों ने फसल की सिंचाई की थी। खेतों में पानी भरने से करीब 30 बीघे फसल बर्बाद हो गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अंकुर द्विवेदी ने बताया कि माइनर कटने की सूचना के बाद पटरी को दुरुस्त कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।