फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: जातियों की विसंगति दूर होने के बाद हो जातिगत जनगणना

Tue, 14 Feb 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से दुनिया भर के दिग्गज निवेशक नए उत्तर प्रदेश में निवेश करने को आतुर हैं। इससे प्रदेश अब तरक्की के पथ पर और तेज गति से आगे बढ़ेगा। लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को गुरुबख्शगंज में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार राज्य में करवाई जा रही जातिगत जनगणना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी शुरू से ही जातिगत जनगणना के पक्ष में है। कहा कि जातियों की विसंगतियों को दूर करने के बाद ही जातिगत जनगणना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार को यह स्पष्ट कर देना चाहिए कि बिहार के निषाद व मछुआ समाज को अनुसूचित जाति में गिना जाएगा या फिर पिछड़े वर्ग में। उन्होंने कहा कि मत्स्य विभाग तीन पैसे में मत्स्य बीज देगा और तीन माह बाद तीन रुपये में बीज खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें