फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी सेहत, गांव में भी जिम कर सकेंगे युवा, खेल के लिए भी होगा इंतजाम मनरेगा से होगा ये काम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गांवों में मनरेगा से कराए जा रहे विकास कार्यों के साथ पार्क, ओपेन जिम और खेल मैदान बनवाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में ब्लॉकों में पांच-पांच पार्क, ओपेन जिम और खेल मैदान बनेंगे। कार्ययोजना तैयार करके काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। ब्लॉक में स्थल के चयन के हिसाब से संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन

उपायुक्त मनरेगा जीपी कुशवाहा ने बताया कि शासन की मंशा पर वर्तमान समय में जिले के सभी गांवों में मनरेगा से अमृत सरोवर स्थापित करने का काम चल रहा है। 96 गांवों में अमृत सरोवर बनाए जा रहे हैं।
मनरेगा से अन्य काम कराकर श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार गांव स्थल पर ही देने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि पांच पार्क, ओपेन जिम और खेल मैदान स्थापित कराने के लिए सभी बीडीओ को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

स्थलों के चयन के साथ ही कार्ययोजना तैयार करके काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थलों के हिसाब से ब्लॉकों में यह संख्या बढ़ भी सकती है।
बारिश के पानी को रोकेगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
मनरेगा से प्रत्येक ब्लॉक में 25 रेन वाटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी बीडीओ को स्थलों के चयन के साथ काम शुरू कराने के लिए कहा गया है, जिससे बारिश के पानी को रोककर जल स्तर को ऊपर उठाने का काम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें