फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल जा रही महिला से कट्टे के बल पर सोने की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। सेमरी-खीरों मार्ग पर केतनापुर गांव के बीच मंगलवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिला से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

महिला अपने भाई के साथ बाइक से मायके से अपनी ससुराल मौरावां के उन्नाव जा रही थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का असफल प्रयास किया।
बीजेमऊ निवासी ओमप्रकाश दीक्षित अपनी बहन शिखा द्विवेदी व भांजे पुष्कर को छोड़ने उसकी ससुराल उन्नाव के मौरावां जा रहे थे।
मंगलवार देर शाम केतनापुर गांव के बाइक सवारों ने ओवरटेक कर शिखा की कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने की चेन छीन ली और भाग निकले।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने का असफल प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद ही लुटेरों का पता लगाना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें