फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लक्ष्मी शत्रोहन टाइटंस व इलियास सुपरकिंग ने जीता लीग मैच

Wed, 08 Feb 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में रायबरेली क्रिकेट प्रीमियर लीग के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेल गए। इसमें लक्ष्मी शत्रोहन टाइटंस व इलियास सुपरकिंग की टीम ने जीत दर्ज कराई। पहला मैच लक्ष्मी शत्रोहन टाइटंस व एसएसबी वॉरियर्स के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसएसबी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सनहित सिंह के 33 व यश सिंह के 22 रनों की मदद से 121 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। अनुराग सिंह व मयंक पाल ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी शत्रोहन टाइटंस की टीम ने तनिष्क राठौर के नाबाद 43 व हर्षवर्धन के नाबाद 25 रनों की बदौलत निर्धारित लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। कुलदीप यादव व नवल कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरा मैच इलियास सुपरकिंग बनाम मरीनर्स स्पोट्र्स क्लब के बीच खेला गया। इलियास सुपरकिंग टीम ने शिवम प्रजापति के 52 रन, संदीप यादव के 47 रनों की मदद से 20 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य रखा गया। अभिषेक तिवारी ने तीन, रमन प्रजापति ने एक विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मरीनर्स स्पोट्र्स क्लब की टीम 20 ओवर में 121 रनों पर ढेर हो गई। आर्यवर्धन सिंह 38 व वैभव सिंह ने 34 रन बनाए। आर्यन शुक्ला ने दो, अंकुर शुक्ला, अभिषेक तिवारी, शिवा सोनकर ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच को इलियास सुपरकिंग ने 23 रनों से जीता।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बछरावां रामलाल अकेला ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। यूथ क्रिकेट एकेडमी के सचिव सिविल रावत ने बताया कि आठ फरवरी को पहला मैच एसएसबी वॉरियर्स बनाम इलियास सुपरकिंग व दूसरा मैच मरीनर्स स्पोर्ट्स क्लब बनाम लक्ष्मी शत्रोहन टाइटंस के मध्य खेला जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें