रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल समेत कई ट्रेनों ने सोमवार को काफी इंतजार कराया, जिससे यात्री परेशान हुए। कटरा-वाराणसी स्पेशल छह घंटे से ज्यादा लेट रही, वहीं नियमित ट्रेनों में लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने चार घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल ने साढ़े तीन घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ने ढाई घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने दो घंटे और टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस ने पौने दो घंटे इंतजार कराया। हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस व मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस एक घंटे और दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं।