1- योग शिविर
सुबह 07:00 बजे। मातृभूमि सेवा मिशन की ओर से राणा बेनी माधव पार्क में योग शिविर का आयोजन होगा।
-
2- टीकाकरण
सुबह 10:00 बजे। छतोह के बभनपुर गांव में शिविर लगाकर पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीका लगाया जाएगा।
सुबह 10:00 बजे। सरेनी क्षेत्र के पूरे सेवक मुजरे निसगर में भी शिविर लगाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।
-
3- बिजली शिविर
सुबह 10:00 बजे। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए उतरपारा उपकेंद्र में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
4- फार्मर रजिस्ट्री कैंप
दोपहर में 12:00 बजे। विकास खंड छतोह के भुआलपुर व परैया नमकसार गांव में फार्मर रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाया जाएगा।