हरचंदपुर। क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को ग्राम स्योठी मजरे भवानीगढ़ में 98 बीघे सरकारी तालाब भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी मशीन से तालाब की पैमाइश, निशानदेही और सीमांकन किया। वर्षों से लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा कर धान बोया था। कानूनगो पुरुषोत्तम सोनकर ने बताया कि पैमाइश और सीमांकन की कार्रवाई पूरी हो गई है।