फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पत्नी से झगड़ने के बाद पति ने आत्मदाह कर लिया। पति ने कमरे का दरवाजा बंद करके पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली के समीप रहने वाले जावेद अख्तर कार के मिस्त्री थे। मंगलवार को जावेद और उसकी पत्नी शायरा बानो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला अपने मायके मोहल्ला चौधराना कस्बा सलोन चली गई। इधर, जावेद अपनी दुकान पर काम करने चला गया।
युवक के भाई परवेज और शानू ने बताया कि भाई जावेद दुकान पर थे, तभी उसकी भाभी का फोन आया और फिर कहासुनी होने लगी। इसके बाद गाड़ी के पार्ट्स धुलने के लिए जावेद ने दुकान के किसी व्यक्ति से पेट्रोल मंगवाया। बताते हैं कि युवक पेट्रोल लेकर सीधे घर पहुंचा और कमरे का दरवाजा बंद करके पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
विज्ञापन

युवक की चीख सुनकर घर पर मौजूद परवेज की पत्नी समरीन बानो ने जेठ को बचाने के लिए शोर मचाया। शोर-शराबे के साथ परवेज और शानू भी मौके पर पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर गंभीर रूप से झुलसे जावेद को ठेले पर लादकर सीएचसी सलोन पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि युवक ने पत्नी से झगड़ने के बाद आत्मदाह किया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें