महराजगंज। महराजगंज-रायबरेली मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य बच गए। मिल एरिया थाना क्षेत्र के कोडकरस बुजुर्ग निवासी तरुन, अंकित और अनूप दो बाइकों से कुसुढ़ी सागरपुर गांव में कैटरिंग का काम करने जा रहे थे। कस्बे से बाहर फरीद ट्रॉली की दुकान के पास सामने से आ रहे गांधी नगर निवासी शिवम की बाइक से तरुन की बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर में तरुन का पैर फ्रैक्चर हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।