फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़ने के बाद पत्नी ने कर ली खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को पति से झगड़ने के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी से दहशत फैल गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

डलमऊ के मोहल्ला 84 निवासी नंदन और उसकी पत्नी शीलू (30) के बीच मंगलवार शाम करीब चार बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि शीलू कमरे के अंदर चली गई। इसके बाद छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटककर खुदकुशी कर ली।
कुछ देर बाद घटना की जानकारी हुई तो घरवाले दंग रह गए। मृतका का पति मजदूरी करता है। वह डलमऊ क्षेत्र के ही कनहा गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी नंदन के साथ हुई थी। महिला की मौत की सूचना पर उसका भाई रामनाथ पहुंचा और कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बहनोई से विवाद होने के चलते शीलू नेे आत्महत्या की। मृतका अपने पीछे दो बेेटियों निशि (40), नित्या (2) को छोड़ गई है। कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें