फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। चकमिलिक मजरे कोटरा बहादुरगंज गांव में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे फंदे पर लटकता मिला। घरवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुषमा (27) पत्नी नागेंद्र का गुरुवार को कमरे में शव लटका मिला। घरवालों ने शव को नीचे उतारा और कोटरा बहादुर गंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। सोशल मीडिया पर जब मामला वायरल हुआ तो पुलिस को जानकारी हुई।
इसके बाद पुलिस कोटरा बहादुरगंज घाट पहुंची, तब तक अंतिम संस्कार हो गया था। बताते हैं कि महिला का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता था। ग्रामीण महिला की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की आशंका जता रहे हैं। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मायके व ससुराल वालों ने जहरीले जंतु के काटने से महिला की मौत होने की बात कहकर है। कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें