सतांव (रायबरेली)। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। घरवालों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आने की बात कह रही है।
बींझ मजरे गोझरी गांव निवासी श्यामू (30) किसान था। रविवार सुबह श्यामू का शव गांव के बाहर बाग में इमली के पेड़ से से लटकता मिला तो हर कोई दंग रह गया। थानाध्यक्ष देेेवेंद्र सिंह भदौरिया ने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की।
पिता का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की है। वहीं पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घरवालों की तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।