फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गोल्डन कार्ड बनाने में आई तेजी, हरचंदपुर में बने 1566 कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीएम के गंभीर रुख के बाद जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने के काम में तेजी आ गई है। वेतन रुकने के बाद हरचंदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने अन्य कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी कर दिया, जिसके बाद महज पांच दिन में सीएचसी क्षेत्र में 1566 गोल्डन कार्ड बना दिए गए। सोमवार को अधीक्षक ने सीएचसी में कर्मचारियों के साथ बैठक कर काम में और तेजी लाकर शत-प्रतिशत कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले में गोल्डन कार्ड बनाने का काम धीमा होने के कारण पिछले सप्ताह डीएम के आदेश पर सीएमओ ने सात सीएचसी अधीक्षकों का वेतन रोकते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वेतन रुकने के बाद हरचंदपुर क्षेत्र में काम में तेजी आ गई। पांच दिन में 1566 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
स्वयं अधीक्षक गांवों में पहुंचकर अपने सामने पात्रों के गोल्डन कार्ड बनवा रहे हैं। हरचंदपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. शरद कुशवाहा ने बताया कि हर रोज कम से कम पांच सौ कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया है। काम में तेजी आ गई है। धीमा काम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें