फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूधिया रोशनी से जगमग रहेंगे गंगा घाट, दो दिन मिलेगी 24 घंटे बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूधिया रोशनी के बीच श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। इसके लिए दो दिन तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। वैसे प्रशासन ने पांच दिनों तक 24 घंटे बिजली की मांग की थी, लेकिन अभी दो दिन के लिए 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल आया है। इसके अतिरिक्त डलमऊ उपखंड पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल, तार की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अलावा टीमें गठित कर दी गईं हैं, जो मेला क्षेत्र का भ्रमण करके निगरानी करेगी।
विज्ञापन

कार्तिक मेले में सबसे ज्यादा भीड़ डलमऊ गंगा तट पर होती है। आठ दिनों तक मेला महोत्सव कार्यक्रम होता है। मेले को देखते हुए प्रशासन ने सात से 11 नवंबर तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति की मांगी की थी, लेकिन अब तक सात और आठ नवंबर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल आया है।
अधीक्षण अभियंता वाईएन राम ने बताया कि कार्तिक मेले को देखते सात और आठ नवंबर को 24 घंटे बिजली मिलेगी। किसी भी समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त संसाधन पूरे कर लिए गए हैं। दो टीमें मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें