फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एसबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर एक ठग ने युवक से साढ़े आठ लाख रुपये हड़प लिए और उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। पीड़ित युवक जब लखनऊ स्थित एसबीआई की हजरतगंज शाखा में नियुक्ति पत्र लेकर ज्वॉइन करने पहुंचा तो उसे अपने साथ हुई जालसाजी का पता चला। आरोपी के खिलाफ सलोन कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वीरभानपुर करहिया बाजार निवासी सार्थक शुक्ला ने 20 नवंबर को सलोन कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि स्टेट बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाज ने उससे कई कागजातों पर हस्ताक्षर कराए। इसके बाद उसे एसबीआई की हजरतगंज शाखा में ज्वॉइन करने के लिए नियुक्ति पत्र दे दिया।
इस दौरान उमरपुर मजरे रेवली के रहने वाले नारेंद्र सिंह ने धीरे-धीरे कर आठ लाख 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। ज्वॉइन करने पहुंचा तो ठगे जाने का अहसास हुआ। अब रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

सार्थक की तहरीर पर पुलिस ने नारेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि शनिवार को नारेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
रिटायर कर्मचारी के खाते से एक लाख उड़ाए
रोहनिया। एनटीपीसी के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी जयंती त्रिपाठी के स्टेट बैंक के खाते से ठग ने एक लाख पांच हजार रुपये पार कर दिए। कोतवाली निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें