फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खाद रसद मंत्री ने की चकबंदी कार्यों की समीक्षा

Tue, 14 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सोमवार को निरीक्षण भवन में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि चकबंदी कार्यों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व समय के साथ पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि चकबंदी का उद्देश्य किसानों को सुविधाजनक एवं व्यवस्थित कृषि भूमि उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक कार्य में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब, लापरवाही अथवा शिकायत की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें। उनका त्वरित समाधान करें। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि चकबंदी की प्रत्येक प्रक्रिया शासन की मंशा के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता के साथ संचालित हो। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें