फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से सपा नेता पर फायरिंग, कार में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर से घर जा रहे सपा नेता व अधिवक्ता पर शनिवार शाम जान से मारने की नियत से न सिर्फ फायरिंग की गई, बल्कि कार में जमकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि फायरिंग में सपा नेता बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी शिक्षक समेत छह हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमला, जानमाल की धमकी देने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने का केस दर्ज किया है।
भदोखर के पूरे शंकरबक्श मजरे मनेहरू गांव निवासी अखिलेश माही ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम काम निपटाने के बाद वह कार से अपने घर जा रहे थे।
लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मामा चौराहे के पास बाइक सवार हमलावरों ने जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने भागकर किसी तरह जान बचाई।
विज्ञापन

इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने धमकी दी कि मेरे विपक्षी के मुकदमे की पैरवी करना बंद कर दो, वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा।
उधर, सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के चकसिरिहरा गांव निवासी शिक्षक बलराम यादव, गदियानी गांव निवासी दिलीप यादव और चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सपा नेता का धमकी देेने का वीडियो हुुआ था वायरल
25 जून 2022 को सपा नेता अखिलेश माही का सोशल मीडिया पर धमकाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सपा नेता की तरफ से शिक्षक बलराम यादव को जानमाल की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन

शिक्षक ने सपा नेता के खिलाफ भदोखर थाने में रंगदारी मांगने, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। मुंशीगंज बाईपास पर बेशकीमती जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह विवाद अब खूनखराबा तक पहुंच गया है। शिक्षक जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। इस मामले की भदोखर पुलिस जांच कर रही है। अब शनिवार को सपा नेता पर जानलेवा हमले की घटना के बाद यह प्रकरण और गहरा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें