फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अतिक्रमण हटाने के लिए अंतिम नोटिस

Sat, 12 Sep 2026 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद। नगर पंचायत नसीराबाद के वार्ड नंबर एक लाला बाजार में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदार को अंतिम नोटिस दिया गया है। ईओ राजभान शुक्ला ने बताया कि लाला बाजार में अतिक्रमण होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। इससे अक्सर जाम की समस्या बन जाती है। अस्पताल से निकलने वाली एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। पहले भी दुकानदार को दो बार अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया। शुक्रवार को अंतिम नोटिस देकर एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है। यदि नहीं हटा तो पुलिस बल के सहयोग से अतिक्रमण हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें