राही (रायबरेली)। एम्स के असिस्टेंट सिक्योरिटी अफसर के पिता करतार सिंह (74) ने शनिवार रात खुदकुशी कर ली। वह काफी समय से बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। पुलिस का दावा है कि बीमारी से तंग आकर करतार ने आत्महत्या की। हरियाणा प्रांत के हिसार शहर निवासी अजय कुमार 2018 से एम्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी अफसर के पद पर तैनात हैं। वह एम्स के आवासीय कॉलोनी में परिवार समेत रहते थे। करीब तीन माह उनके पिता करतार सिंह यहां आए थे। वह बीमार रहते थे और उनका एम्स में इलाज चल रहा था। रात करीब दो बजे करतार ने आवास पर पीछे वाले कमरे में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। रविवार सुबह बेटे की नींद खुली तो देखा कि पिता का शव फंदे से लटक रहा है। भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने बताया कि करतार सिंह बेहोश हो जाते थे। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। आशंका है कि बीमारी से तंग होकर खुदकुशी कर ली।