डीह। टेकारी दादू गांव में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार किसान गंगा बक्स सिंह (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरे नारायन मजरे टेकारी दादू निवासी गंगा बक्स बाइक खड़ी कर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी डीह पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सत्यपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की।