हरचंदपुर। कस्बा निवासी एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव निवासी राम सिंह (46) मंगलवार को घर पर थे। उनकी पत्नी रेखा खेत गई थी, जब वह वापस लौटी, तो पति मृत अवस्था में मिले। प्रधान प्रतिनिधि हितेंद्र चौधरी ने बताया कि किसी जहरीले जंतु के काटने की रामसिंह की मौत होने की बात सामने आई है। उधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि किसी विवाद के चलते दो दिन पहले रामसिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था।परिजनों ने उन्हें बचा लिया गया था। आशंका है कि किसान ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है।