सतांव। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर मंगलवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में रोना पिटना मच गया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मेरारमऊ गांव निवासी श्री नारायण (58) खेती करते थे। शाम पांच बजे वह सब्जी खरीदने के लिए साइकिल से कटरा बाजार जा रहे थे। गुरुबख्शगंज चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस से घायल श्रीनारायण को सीएचसी जतुआ टप्पा पहुंचाया गया, जहां डॉ. बृजेश कुमार ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर बाइक छोड़कर युवक भाग निकला। सीओ लालगंज सुजीत कुमार राय ने तहरीर पर मामले में एफआईआर दर्ज कराई जााएगी।