फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 24 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। मदई खेड़ा के किसान राजेंद्र प्रसाद मिश्र (65) शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे खेत में काम कर रहे थे। बुधवार की रात आई आंधी की वजह से बिजली लाइन का एक तार टूट कर नीचे गिर गया था। तार खेत में ही पड़ा था और उसमें करंट दौड़ रहा था। वह उसी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजरे ग्रामीणों की नजर राजेंद्र पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने पावर काॅर्पोरेशन के अधिकारियों को मामले की सूचना देकर बिजली की आपूर्ति बंद कराई। राजेंद्र की मौत होने से उनकी पत्नी सावित्री देवी बेटे दुर्गेश कुमार व सर्वेश कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें