फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदमे में किसान की मौत

Thu, 18 Jun 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मिलिकिन मजरे लोदीपुर में मंगलवार को दोपहर बाद आई तेज आंधी व बारिश से गांव निवासी श्रीपाल (65) पुत्र रामेश्वर के बाग में सारे कटहल के फल और यूकेलिप्टस समेत अनेक पेड़ टूटकर गिर गए थे। इससे उसका भारी नुकसान हुआ था। आंधी, बारिश बंद होने के बाद जब श्रीपाल अपने बाग पहुंचा तो वहां की दुर्दशा और हजारों रुपये का नुकसान देख उसे सदमा पहुंचा। काफी देर रुकने के बाद घबराहट होने पर वह बाग से घर के लिए चल दिया, लेकिन श्रीपाल रास्ते में ही गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारीजन व ग्रामीण पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मृतक की पत्नी ठाकुरदेई ने बताया कि नुकसान के सदमे में उसके पति की मौत हुई है। पत्नी के मुताबिक, इससे पहले बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि से चार बीघे गेहूं की फसल बर्बाद हो गई थी। इसमें काफी दिन तक वह बहुत परेशान था। किसी तरह ढांढस बंधाकर फसल नुकसान की चिंता न करने की बात कहती थी। इधर फिर आंधी, बारिश से हजारों रुपये का नुकसान हो गया। कार्यवाहक एसओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें