फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पारिवारिक विवाद के बाद किसान ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर। थाना क्षेत्र के साई गांव में पारिवारिक विवाद के बाद किसान ने खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। शुक्रवार सुबह जानकारी होने पर रोना धोना मच गया। गांव निवासी शीतला प्रसाद (65) बृहस्पतिवार की शाम घर पर थे। किसी बात को लेकर घर वालों से विवाद हुआ था। इसके बाद शीतला प्रसाद कमरे में चले गए। सुबह जब परिवारीजनों की नींद खुली, तो कमरे में गए। अंदर छत में लगे कुंडे में गमछे के सहारे उनका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें