फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के सामने किए गए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर एम्स के पास दोनों तरफ सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर शनिवार को बुलडोजर गरजा। अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन

मुंशीगंज-डलमऊ मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। किसी ने टिनशेड तो किसी ने गुमटी रख ली थी। कुछ लोगों ने तो पक्का निर्माण भी कर लिया था। इस वजह से आवागमन बाधित होता था।
जाम की समस्या होती थी और लोगों को आने जाने में परेशानी होती थी। इसी देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा की अगुवाई में भदोखर थानेदार यशकांत सिंह, एम्स चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, लेखपाल वेद प्रकाश सिंह, शिवराज सिंह चौहान जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। एक के बाद एक अतिक्रमण को जेसीबी से ढहा दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि एम्स के सामने किए गए अतिक्रमण को ढहा दिया गया है। दोबारा किसी ने अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें