रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र गोरा बाजार से जुड़े तिलक नगर मोहल्ले की बिजली सोमवार को पांच घंटे प्रभावित रहेगी। इस दौरान मोहल्ले में लगे 250केवीए के ट्रांसफार्मर का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। अवर अभियंता मुलायम यादव ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक तिलक नगर मोहल्ले की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ट्रांसफार्मर अनुरक्षण का कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।