फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, किसान व श्रमिक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहनिया (रायबरेली)। ऊंचाहार कोतवाली में अलग-अलग गांवों में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक किसान और श्रमिक झुलस गया। सीएचसी ऊंचाहार में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मदारीपुर निवासी रामकिशोर (60) पंखा हटाकर दूसरी जगह रख रहा था। इसी दौरान वह कटे हुए तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार ने बताया कि पंखा हटाते समय करंट लगा था। इससे पिता की मौत हुई है। उसकी मौत से घरवालों में कोहराम मचा है।
करसेनी गांव निवासी किसान हरीलाल (50) अपने गांव के मजदूर सुनील पाल (30) के साथ धान के खेत में पानी लगाने गया था।
स्टार्टर का बटन दबाते समय हरीलाल करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने में सुनील भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों झुलस गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया।
सीएचसी ऊंचाहार के अधीक्षक डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि करंट लगने की जानकारी हुई है। जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें