घुरवारा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में नारा लगाने पर 60 वर्षीय बुजुर्ग की पेड़ से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना में बुजुर्ग घायल हो गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें मुक्त कराया। डलमऊ के पूरे बाबा मजरे रायपुर टप्पा हवेली निवासी केशवलाल का आरोप है कि गांव का लवकुश उनसे रंजिश रखता था। 13 नवंबर की रात आठ बजे आरोपी ने घर के पास उन्हें रस्सी से पेड़ में बांधकर डंडे से पीटा। पीड़ित ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का भी आरोप लगाया है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मारपीट और धमकी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।