आरडीए के अधिकारियों के साथ गुरुवार को हुई बैठक में डीएम प्रेम नारायण ने कहा कि आरडीए के कार्यों में जनहित का ध्यान रखा जाए। अवैध कब्जे हटाए जाएं।
एकता विहार एवं कांशीराम कॉलोनी के बचे हुए आवासों का आवंटन जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराकर किया जाए। इसमें कतई लापरवाही न बरती जाए।
डीएम ने बताया कि कांशीराम आवासीय योजना में शेष 57 आवास में से 47 अनुसूचित जाति को, 13 बैकवर्ड और सात आवास सामान्य वर्ग के लोगों को आवंटित किए जाएंगे।
आरडीए के पास उपलब्ध 20 एकड़ जमीन में प्लॉट काटकर आवासीय कॉलोनी बनाई जाए। डीएम ने कहा कि आरडीए की दुकानों की नीलामी का काम भी जल्द ही पूरा किया जाए।
आरडीए के अधिकारियों ने डीएम को बताया कि वर्ष 2015 में कुल 41 मानचित्रों का निस्तारण हुआ, जिसमें 32 स्वीकृत और नौ अस्वीकृत किए गए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) सुभाषचंद्र चौधरी मौजूद रहे।