फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनी ईद

Sat, 18 Jul 2015 08:59 PM IST
रायबरेली / अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को ईद धूमधाम के साथ मनाई गई। मस्जिद और ईदगाहों में नमाज अदा करके मुसलमानों ने अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। रंग बिरंगे कपड़े पहने लोग और चेहरे पर त्योहार की खुशियां साफ झलक रही थीं। बच्चे से लेकर बड़े और बूढ़े तक साथियों के घरों में जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। शहर के डबल फाटक स्थित ईदगाह में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर मौलाना अब्दुल बिलाल अब्दुल हई हसनी नदवी ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद खिन्नीतल्ला, जामा मस्जिद बड़ा घोसियाना, गोरा बाजार, नया पुरवा, सुनहरी मस्जिद, मस्जिद बुखारी शाह, कलेक्ट्रेट मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में ईद के मौैके पर नमाज अदा कराई गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। डीएम प्रेम नारायण, एसपी मोहित गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष इलियास, ईओ पीएन सिंह ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। डीएम ने कहा कि पर्व खुशियों का होता है। आपस में मिल जुलकर मनाना चाहिए, ताकि एकता की मिसाल कायम रहे। एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, विजय शंकर अग्निहोत्री, भाजपा नेता अतुल सिंह, सपा जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान घरों पर सेवइयां, छोला, हलवा समेत अन्य व्यंजन बनाए। सभी ने अपने अंदाज में ईद के त्योहार को मनाया। रिश्तेदारों और मित्रों के घरों में जाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं परिवारीजनों ने जमकर मेहमाननवाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। फेसबुक, वाट्सएप और मोबाइल पर दी बधाइयां ईद में मोबाइल के साथ ही फेसबुक और वाट्सएप से भी खूब संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। शुक्रवार की रात से लोग एक-दूसरे को संदेश देने में लग गए। खासकर वे लोग जो अपने परिवार से दूर हैं परिवारीजनों ने उन्हें मोबाइल से मैसेज या फिर फोन करके ईद की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें