फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली तीन दवाओं की बिक्री रोकी, दवा के तीन नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को भदोखर व महराजगंज क्षेत्र में दवा की चार दुकानों का निरीक्षण किया। नशीली दवाओं के बिल-वाउचर न मिलने पर बिक्री पर रोक लगा दी। तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने भरकर जांच के लिए भेजा। खामियां मिलने पर सभी चार मेडिकल स्टोर संचालकों से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने सबसे पहले भदोखर क्षेत्र के मेजरगंज स्थित वीरेंद्र मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। यहां नशीली दवाओं से संबंधित बिल न मिलने पर दवा की बिक्री रोक दी। एक संदिग्ध दवा का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा। अन्य तमाम खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस दी गई।
इसके अलावा डीआई ने महराजगंज क्षेत्र के थुलवासा स्थित आयुष मेडिकल स्टोर और राजेश मेडिकल स्टोर महराजगंज में भी एक-एक नशीली दवा की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। दोनों दुकानों से एक-एक संदिग्ध दवा का नमूना भरा गया है। संचालकों को नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

रासी मेडिकल स्टोर महराजगंज में भी तमाम खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। डीआई ने बताया कि जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें