फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ग्राम पंचायतों के डोंगल निरस्त, 22 लाख भुगतान अटका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। नगर पंचायत में शामिल हुईं सात ग्राम पंचायतों में भुगतान प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। भुगतान के लिए बने प्रधानों के डोंगल को निरस्त कर दिया गया है। इससे इन ग्राम पंचायतों में 22 लाख रुपये का भुगतान फंस गया है। प्रधानों ने बीडीओ को ज्ञापन देकर डोंगल एक्टिव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शिवगढ़ क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों सराय क्षत्रधारी, शिवली, कुंहरावां, शिवगढ़, पिपरी, ढेकवा व भवानीगढ़ को मिलाकर नगर पंचायत शिवगढ़ का गठन किया गया है। इन पंचायतों में ग्राम पंचायत के स्तर से विकास कार्य अब भी जारी रखे गए हैं।
करीब 22 लाख रुपये का भुगतान किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायतों में भुगतान प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए डीपीआरओ के स्तर से प्रधानों के डोंगल निरस्त कर दिए गए हैं। इससे नाराज प्रधानों ने सोमवार को बीडीओ शिवगढ़ को ज्ञापन देकर डोंगल एक्टिव कराने की मांग की। प्रधानों का आरोप है कि शासन ने आगामी मार्च तक ग्राम पंचायतों से विकास कार्य जारी रखने के आदेश दिए हैं, लेकिन विभाग की ओर से डोंगल पर रोक लगा दी गई है। इससे भुगतान ठप हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र ने बताया कि शिवगढ़ की सात ग्राम पंचायतें नगर पंचायत में परिवर्तित हो गई हैं, इसलिए ग्राम पंचायत के डोंगल निरस्त कर दिए गए हैं। प्रधानों द्वारा किसी शासनादेश की बात की गई थी, इसलिए प्रधानों से शासनादेश मंगाया गया है। यदि इस प्रकार का कोई शासनादेश है तो धन का भुगतान अवश्य करा दिया जाएगा।
किस ग्राम पंचायत में कितना भुगतान बाकी
शिवगढ़ प्रधान प्रमिला सिंह ने बताया कि पांच लाख रुपये की मजदूरी व सामग्री का बकाया है। खाते में एक भी पैसा नहीं है। डोंगल भी बंद कर दिया गया। सरायक्षत्रधारी के प्रधान विष्णु गोस्वामी ने बताया कि 20 शोकपिट का 2.34 लाख व तीन लाख मजदूरी व सामग्री का भुगतान बाकी है। पिपरी प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि एक लाख का भुगतान बकाया है। भवानीगढ़ प्रधान जनक कुमारी ने बताया कि पांच लाख का भुगतान बाकी है और खाते में बजट भी नहीं है। कुंहरावां प्रधान रमेश मौर्य ने बताया कि पांच लाख रुपये का भुगतान बकाया है। शिवली प्रधान गुंजन त्रिवेदी ने बताया कि खाते में बजट उपलब्ध है। एक लाख भुगतान करना है, लेकिन डोंगल बंद कर दिया गया है। ढेकवा प्रधान कामिनी सिंह ने बताया 55 हजार रुपये खाते में हैं और ढाई लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें